सहायक स्वास्थ्य केंद्र आमापुर के पास लगी हाई मस्ट लाइट महीनों से खराब, रात में अंधेरा
सहायक स्वास्थ्य केंद्र आमापुर के पास लगी हाई मस्ट लाइट महीनों से खराब, रात में अंधेरा
आसपुर देवसरा।क्षेत्र के आमापुर गांव स्थित सहायक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगाई गई हाई मस्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। लाइट के न जलने से रात के समय क्षेत्र में घोर अंधेरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार के। सुबास चंद्र शुक्ल, प्रियांशु,विश्वराज, धनंजय कुमार, चोटे लाल वर्मा,दिपक कुमार, तीर्थराज,राम आनन्द, हरिशंकर, प्रवीण तिवारी, का कहना है कि सहायक स्वास्थ्य केंद्र के पास यह हाई मस्ट लाइट आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के उद्देश्य से लगाई गई थी, लेकिन महीनों से यह बंद पड़ी है। स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों को अंधेरे के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हाई मस्ट लाइट की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी की उचित व्यवस्था हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्यारेलाल ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार किया गया लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ जो की शाम होते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है।
Comments
Post a Comment