UGC के खिलाफ पट्टी के अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन, तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी,सड़क पर उतरकर लगाए ‘काला कानून वापस लो’ के नारे, सैकड़ों अधिवक्ता रहे शामिल,

UGC के खिलाफ पट्टी के अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन, तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी,

सड़क पर उतरकर लगाए ‘काला कानून वापस लो’ के नारे, सैकड़ों अधिवक्ता रहे शामिल,
पट्टी। UGC द्वारा प्रस्तावित नियमों के विरोध में बुधवार को पट्टी तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। सुबह करीब 11 बजे बार एसोसिएशन पट्टी के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तहसील एवं रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा, वहीं आम जनमानस को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और ‘काला कानून वापस लो’ जैसे नारों के साथ UGC के नियमों का विरोध किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रस्तावित नियम अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात हैं और इससे न्यायिक एवं सामाजिक व्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने इन नियमों को समाज विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
आंदोलन का नेतृत्व बार एसोसिएशन पट्टी के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया। पूर्व बार अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार और संबंधित विभाग इस काले कानून को वापस नहीं लेते, तब तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में अनुराग त्रिपाठी, रवी सिंह, प्रदीप पाठक, रमाशंकर पाठक, अंजनी शुक्ला, रणविजय सिंह, नंदन चतुर्वेदी, विकास तिवारी, अमरेंद्र विक्रम सिंह, वंश बहादुर सिंह, अरविंद कुमार पाण्डेय, विपिन सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज