एसडीएम की अध्यक्षता में पट्टी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन ए 105 शिकायतें 6 का निस्तारण

एसडीएम की अध्यक्षता में पट्टी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन ए 105 शिकायतें 6 का निस्तारण 
पट्टी।शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 2:तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पट्टी तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान कुल 105 शिकायतें आई। राजस्व से संबंधित 6 शिकायतों का मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने निस्तारण कर दिया। आयोजन के दौरान राजस्व से संबंधित 59 पुलिस से संबंधित 26 विकास से संबंधित 8 समाज कल्याण 2 शिक्षा 2 अन्य 8 शिकायत रही। राजस्व से संबंधित छह शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर कर दिया शेष बचे 99 शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दे दिया गया है। आयोजन के दौरान एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा तहसीलदार पवन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी समेत तमाम विभाग के आधिकारिक व कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी एसडीएम पट्टी ने शनिवार की शाम 4:30 बजे प्रेस नोट जारी करके दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज