शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोप, दो नामजद समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोप, दो नामजद समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।करौंदी गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीते 15 फरवरी की शाम से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर शादी का प्रलोभन देकर किशोरी को अपने साथ ले गया है।पीड़िता ने अमन और नईम समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजन बेटी की सकुशल वापसी की आस में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment