मानसिक रूप से विक्षिप्त 55 वर्षीय महिला घर से लापतापति ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की तलाश
मानसिक रूप से विक्षिप्त 55 वर्षीय महिला घर से लापता
पति ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की तलाश
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के नन्दईपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है।नन्दईपुर निवासी पारसनाथ ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी अमरावती (55) मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। वह 27 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से कहीं चली गईं और उसके बाद से वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।महिला के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पारसनाथ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देते हुए महिला को खोजने की गुहार लगाई।
मामले में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी संभावित स्थानों पर खोजबीन में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment