पट्टी में ‘सांड पकड़ो अभियान’ तेजदो दिन में 70 गोवंश पकड़े, रत्तीपुर गौशाला भेजे गए

पट्टी में ‘सांड पकड़ो अभियान’ तेज

दो दिन में 70 गोवंश पकड़े, रत्तीपुर गौशाला भेजे गए
पट्टी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत पट्टी ने आवारा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए विशेष ‘सांड पकड़ो अभियान’ चलाया है। अभियान के तहत दो दिनों में कुल 70 गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया।नगर पंचायत की टीम ने सोमवार को विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर करीब 40 गोवंश पकड़े। वहीं मंगलवार सुबह फिर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 गोवंशों को कैटल कैचर वाहन की मदद से पकड़ा गया। पकड़े गए सभी गोवंशों को नगर पंचायत की कान्हा गौशाला रत्तीपुर में पहुंचाया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि गौशाला में गोवंशों के रहने, चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और यातायात बाधा पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नियमित अभियान से बाजार और सड़कों पर आवारा गोवंश की समस्या में राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज