आसपुर देवसरा थाना के पास खुली नाली बना हादसों का कारण

आसपुर देवसरा थाना के पास खुली नाली बना हादसों का कारण
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाने के बगल बनी नाली इन दिनों हादसों को दावत दे रही है। नाली खुली होने के कारण आए दिन राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ रही है।
स्थानीय बाजार के निवासी चंद्रसेन, सौरभ, रणविजय, सूरज, मुकेश कुमार, जयचंद समेत कई लोगों ने प्रशासन से नाली पर तत्काल ढक्कन लगाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि थाना परिसर के समीप होने के बावजूद नाली खुली पड़ी है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।इस संबंध में ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि नाली को ढकने के लिए पटिया मंगाया गया है और जल्द ही उसे लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज