उपाध्यायपुर चौराहे पर अनियंत्रित बाइक पलटी, पति-पत्नी घायल

उपाध्यायपुर चौराहे पर अनियंत्रित बाइक पलटी, पति-पत्नी घायल
पट्टी। आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र के उपाध्यायपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार पति-पत्नी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रजवाड़ रामपुर निवासी आनंद कुमार सिंह (50 वर्ष) अपनी पत्नी किरण सिंह (45 वर्ष) के साथ दवा लेने के लिए पट्टी आ रहे थे।उपाध्यायपुर चौराहे के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे के पास सड़क पर गड्ढों और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से अक्सर वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज