बेटे का अस्पताल में चल रहा है इलाज परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई गुहार

बेटे का अस्पताल में चल रहा है इलाज  परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई गुहार
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा  थाना क्षेत्र के पूरे धनी गांव की निवासी निर्मला देवी ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से शिकायत कर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार, बीते 11 दिसंबर 2025 को उनके पुत्र विजय उर्फ सोनू उपाध्याय की बाइक सवार युवकों ने घर के दरवाजे पर गोली मारी गई थी जिसका इलाज  भी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और जांच जारी है।
निर्मला देवी का आरोप है कि 20 फरवरी को  एक आरोपी ने उनके बड़े बेटे अजय उपाध्याय के मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज की और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि धमकी भरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड उनके पास सुरक्षित है।पीड़ित मां ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो उनके परिवार के साथ दोबारा कोई अप्रिय घटना हो सकती है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है।
निर्मला देवी ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है।अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन धमकी के इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है। मामले में सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है, ऐसा कुछ मामला प्रकाश में नहीं आया है आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज