मानक गुणवत्ता की सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध कांधर पुर बीरा पुर तीन किलोमीटर सड़क का हो रहा मरम्मत कार्य

मानक गुणवत्ता की सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध 

कांधर पुर बीरा पुर तीन किलोमीटर सड़क का हो रहा मरम्मत कार्य 
पट्टी।विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के कांधर पुर गांव से बीरा पुर रानीगंज सीमा तक तीन किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य हो रहा है। रविवार को प्रांतीय लोक निर्माण विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा गिट्टी की अनदेखी के साथ केमिकल से सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे सड़क मरम्मत कार्य को रोककर विरोध जताते हुए मानक के अनुरूप सड़क मरम्मत किए जाने की मांग की गई है। ग्रामीण का आरोप है कि पिछले साल भी इसी तरह से सड़क मरम्मत के नाम पर ठेकेदार द्वारा लापरवाही की गई थी जिससे सड़क साल भर में ही उखड़ गई थी। गांव के बब्लू मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, अनिल मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, उमेश सिंह विनय पांडे ने जिला अधिकारी से कार्यदाई संस्था की शिकायत करते हुए मानक के अनुरूप सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज