जनसत्ता दल (युवा प्रकोष्ठ) की पहल, दिव्यांग को मिली नई राह,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ की पहल ,

जनसत्ता दल (युवा प्रकोष्ठ) की पहल, दिव्यांग को मिली नई राह,

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ की पहल ,
आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक दिव्यांग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।आसपुर देवसरा। नगर पंचायत ढकवा के सोनपुरा निवासी अशोक कुमार गौतम का बायां पैर कट जाने के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी परेशानी की जानकारी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे ने पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी को दी।सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई। उन्होंने अशोक कुमार गौतम को अपने पैतृक निवास ढांढर बुलाया, जहां सबसे पहले माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई।
दिनेश तिवारी स्वयं अशोक कुमार गौतम को व्हीलचेयर पर बैठाकर वाहन तक लेकर गए और उन्हें सुरक्षित घर भिजवाने की व्यवस्था कराई। व्हीलचेयर मिलने से अशोक कुमार गौतम और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला सचिव आजाद विक्रम, रोहित सरोज, मंगल सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज