कंधई में रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर

कंधई में रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर
प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर निवासी रंजीत कुमार (25) बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से रंजीत बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हमले के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।चिकित्सकों के अनुसार युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज