कोतवाली से महज कुछ कदम दूर पट्टी चौक पर सरेआम मारपीट, वायरल वीडियो से पुलिसिंग पर बड़े सवालदिनदहाड़े गुंडागर्दी से दहला बाजार, व्यापारियों में रोष, सुरक्षा व्यवस्था पर उठी उंगली

कोतवाली से महज कुछ कदम दूर पट्टी चौक पर सरेआम मारपीट, वायरल वीडियो से पुलिसिंग पर बड़े सवाल

दिनदहाड़े गुंडागर्दी से दहला बाजार, व्यापारियों में रोष, सुरक्षा व्यवस्था पर उठी उंगली
पट्टी। कस्बे के हृदय स्थल पट्टी चौक पर दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल पट्टी कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद बीच बाजार में जमकर लात-घूंसे चलते रहे और काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बीच सड़क पर युवकों के बीच मारपीट होती रही, जबकि आसपास दुकानदार और राहगीर दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़भाड़ वाले चौक पर युवक खुलेआम एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब कोतवाली इतनी नजदीक है तो फिर असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? लोगों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज