पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपए का प्रस्ताव पारित ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर लगाया भेदभाव का आरोप
क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपए का प्रस्ताव पारित
ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर लगाया भेदभाव का आरोप
पट्टी।सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती रहे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण, इंटरलाकिग नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, हैंडपंप रीबोर तथा पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों ने अस्वस्थ किया कि स्वीकृत विकास कारों को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण कराया जाएगा।
आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।इस दौरान वीडियो ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि भेदभाव किसी के साथ नहीं होगा।बैठक में ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा कमल कांत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल राजकुमार सिंह एडीओ पंचायत मदन मोहन सीएचसी अधीक्षक इरफान खान विनोद पांडे पंकज सिंह लोकेश श्रीवास्तव लवलेश पांडे प्रभाकर सिंह विशाल सिंह कौशल सिंह सोनू सिंह राजू तिवारी राजेश कुमार सरोज विशाल मिश्रा सहित तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment