लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय- शाम्भवी*राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय- शाम्भवी*
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 
पट्टी।उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़रामऊ में किया गया ,जिसमें शाम्भवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के द्वारा उपस्थित जन समूह को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित कार्यक्रमों को कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, तहसील पट्टी के अंतर्गत तीन लीगल एड क्लिनिक आसपुर देवसरा ,पट्टी ,बाबा बेलखरनाथ धाम में स्थापित है, जहां पर किसी भी वाद या शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं, मध्यस्थता से जुड़े मामले के निस्तारण के लिए मध्यस्थता केंद्र स्थापित है, विवाद से पूर्व प्रिलिगेशन की व्यवस्था है, जिसमें व्यक्ति आपसे सुबह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कर सकते हैं, ठीक उसी तरीके से वाद दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वाद का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कर सकते हैं, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालय आधुनिक विद्यालय के रूप में विकसित हो रहे हैं हमारे पास सुयोग्य अध्यापक, आधुनिक भवन, स्वच्छ वातावरण में बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान की जा रही है, जहां एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क अनिवार्य रूप से शिक्षा प्रदान की जा रही है, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर समय निरंतर प्रयास किया जाता है,पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है चाहे वह गरीब हो निधन हो असहाय हो महिला हो या आश्रित लोगों सभी को निशुल्क विधि सहायता प्रदान की जाती है। सुनील कुमार प्रभाकर ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन्म के पूर्व से लेकर मृत्यु के बाद तक की योजनाएं सरकार चल रही है जो सीधे लाभार्थियों को जोड़ती है, राम प्रकाश पांडे पीएलबी ने महिलाओं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं ।हृदय राम मौर्य एडीओ आर डी द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम का संचालन मुनीन्द्र प्रताप भारती प्रभारी लीगल एड क्लिनिक आसपुर देवसरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा किया गया, कार्यक्रम में रविंद्र कुमार यादव प्रधानाध्यापक, अशोक यादव ग्राम प्रधान, अखिलेश यादव पीएलवी कुसुम, रवि शीला, पैनल अधिवक्ता बसंतलाल ,मनोज कुमार सोनकर, जेइ लघु सिंचाई आनंद भूषण ,विशाल त्रिपाठी,सोनू ,सुनील, गोविंद ग्राम विकास अधिकारी, मोतिमनी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज