यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के रिलीज पर रोक की मांग, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के रिलीज पर रोक की मांग, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पट्टी। तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे पट्टी तहसील के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि यूट्यूब पर मृदुल तिवारी एवं उनकी बहन द्वारा “यादव जी की लव स्टोरी” नामक फिल्म बनाई गई है, जिसे जल्द रिलीज करने की तैयारी है।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी में लड़की को यादव समाज से तथा लड़के को मुस्लिम समुदाय से संबंधित बताया गया है। उनके अनुसार इस प्रकार की प्रस्तुति से जातीय एवं साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि संभावित विवाद को देखते हुए फिल्म के रिलीज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में हीरामणि यादव, वीरेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, सोनू यादव, सुशील कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, राम सिंह यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, इंद्रजीत यादव, कमलेश चंद्र शुक्ला, हर्ष नारायण सिंह तथा बार एसोसिएशन पट्टी के महामंत्री प्रमोद सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Comments
Post a Comment