नीलगाय से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल — जिला अस्पताल रेफर
नीलगाय से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल — जिला अस्पताल रेफर
पट्टी। तहसील मुख्यालय की ओर जा रहे बाइक सवार की नीलगाय से टक्कर हो गई, जिससे महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखचैन गांव निवासी अंकित (30 वर्ष) अपनी भाभी और भतीजी को लेकर बाइक से पट्टी आ रहा था। जैसे ही वह रीति पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।हादसे में सावित्री (40 वर्ष), उनकी बेटी ललित (20 वर्ष) और बाइक चला रहे अंकित (30 वर्ष) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या बढ़ने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।
Comments
Post a Comment