बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दंपति से मारपीट, मोबाइल तोड़ेपीड़िता ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दंपति से मारपीट, मोबाइल तोड़े

पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत कांधरपुर गांव में बिजली का टूटा तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दंपति के साथ मारपीट की गई और उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए।
पीड़िता प्रियंका विश्वकर्मा ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति राजेश विश्वकर्मा घर का टूटा बिजली का तार जोड़ने के लिए गांव के विद्युत पोल के पास गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्तियों ने उन्हें तार जोड़ने से मना किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने राजेश विश्वकर्मा की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब उनकी पत्नी प्रियंका मौके पर पहुंचीं तो उन्हें भी कथित तौर पर सड़क पर पटककर मारा-पीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसे आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज