बहन को परीक्षा दिलाने गए युवक पर घात लगाकर हमला, परीक्षा केंद्र पर मची अफरा-तफरी

बहन को परीक्षा दिलाने गए युवक पर घात लगाकर हमला, परीक्षा केंद्र पर मची अफरा-तफरी
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी एक युवक पर उस समय घात लगाकर हमला कर दिया गया, जब वह अपनी बहन को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दिलाने दाउदपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर गया था। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुर गांव के रहने वाले अंश तिवारी पुत्र बालेश्वर तिवारी अपनी बहन परी तिवारी को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए दाउदपुर स्थित स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने अचानक युवक पर हमला बोल दिया।अचानक हुए हमले से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया, जहां पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।इस संबंध में चौकी इंचार्ज अजय आंचल ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज