परीक्षा देकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर
परीक्षा देकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड में शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, आसपुर देवसरा विकासखंड के रेडीगारापुर गांव निवासी आशीष कुमार पास के गांव स्थित विद्यालय में परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। रेडीगारापुर बाजार के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी पट्टी भिजवाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर व शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।इस संबंध में चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है।
Comments
Post a Comment