तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर ,दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर ,
दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर
प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे से दवा लेकर घर वापस लौट रहे एक बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी राकेश कुमार धरिकार पट्टी कस्बे से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह किठौली जलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी चर्चा है।पीड़ित राकेश कुमार ने देर शाम लगभग आठ बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए संबंधित मोड़ों पर यातायात नियंत्रण और चेतावनी संकेतक लगाए जाने की मांग की है।मामले में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment