जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले; चार पर मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले; चार पर मुकदमा दर्ज
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी की तहरीर पर गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे दोनों पक्षों से चार लोगों—राकेश जायसवाल, विकास, विवेक और अतुल निवासी इब्राहिमपुर—के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना ना हो।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज