भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जान से मारने की धमकी का आरोप

भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जान से मारने की धमकी का आरोप
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी रामरती देवी ने अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर करीब 12 बजे पहुंचकर रामरती देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता का कहना है कि उक्त जमीन उनके नाम दर्ज है, इसके बावजूद दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है।इस संबंध में एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज