छात्र ने तीन नामजद दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
छात्र ने तीन नामजद दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पट्टी।बुधवार की शाम इंटर की परीक्षा देकर वापस लौटते समय हुई थी, मारपीट
जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के गुवांवा भीलम पुर गांव निवासी करन चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया ने पट्टी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह इंटर की परीक्षा देने के लिए पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गडौरी स्थित इंटर कॉलेज सेंटर से परीक्षा देकर अपने दोस्त चांद बाबू व श्रीशांक के साथ बाइक से घर जा रहा था,उडैयाडीह बाजार से पहले दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने ओवरटेक करने को लेकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा हाथ के कडे से मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख पांचों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा गया। शुक्रवार को करन चौरसिया की तहरीर पर पट्टी पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मोलना पुर गजारिया गांव निवासी यश यादव,शनि गौतम, शुभम यादव तथा दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Comments
Post a Comment