हत्या के प्रयास में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार,दिलीपपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मंदिर के पास से दबोचे गए आरोपी

हत्या के प्रयास में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार,

दिलीपपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मंदिर के पास से दबोचे गए आरोपी
पट्टी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह व स्वाट/सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को प्रकट नाथ मंदिर के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वादी बारघाट से अपने घर लौट रहा था। ग्राम छीटपुर स्थित सतीमाई की बाग में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी वादी की जेब से नकदी व गले की सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 120/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त:राजा उर्फ शनि गौतम (20) व प्रियांशु उर्फ अर्जुन गौतम (18), निवासी ग्राम छीटपुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़।पूछताछ में खुलासा:अभियुक्तों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार ठिकाना बदल रहे थे और अग्रिम जमानत की फिराक में थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज