पट्टी में 28 मार्च को प्रथम आगमन करेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
पट्टी में 28 मार्च को प्रथम आगमन करेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
आसपुर देवसरा, 26 मार्च। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का शंकराचार्य पद ग्रहण करने के पश्चात पहली बार पट्टी क्षेत्र में आगमन 28 मार्च (शनिवार) को होगा। उनके आगमन को लेकर क्षेत्रभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है और स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
जानकारी के अनुसार, उनका यह पावन आगमन आसपुर देवसरा क्षेत्र के भवसरनपुर (सैफाबाद) स्थित रमाकांत पाण्डेय के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान होगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का विशेष वर्णन किया जाएगा, जिसे सुनना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। शंकराचार्य जी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर मिलेगा, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है।
शंकराचार्य जी का काफिला लखनऊ-वाराणसी मार्ग से चांदा होते हुए जलपानहर पुल पहुंचेगा, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के साथ उन्हें कथा स्थल तक लाया जाएगा। पूरे मार्ग में स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम विवरण:
तिथि – 28 मार्च 2026 (शनिवार)
चरण पादुका पूजन – दोपहर 2:00 बजे
कथा एवं आशीर्वचन – दोपहर 2:30 बजे से
स्थान – भवसरनपुर (सैफाबाद), पट्टी, प्रतापगढ़
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।उक्त जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार द्वारा दी गई है।
Comments
Post a Comment