एक किलो 280 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

एक किलो 280 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पट्टी। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलीपपुर थाना पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, दिलीपपुर थाना क्षेत्र में नौहर हुसैनपुर गांव के पास मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा रमिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खभोर गांव निवासी महेश कुमार उर्फ दिलावर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे को बेचने के लिए गैर जनपद ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।दरोगा रमिल कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज