दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 23 मार्च 2026 को ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। इस मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 56/26 के तहत धारा 80/85/351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।उपनिरीक्षक हरीन्द नारायण राय मय टीम क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पांचों तालाब के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश वर्मा उर्फ राहुल, गोवर्धन वर्मा एवं श्रीमती देवी निवासी ग्राम पूरे दलपत शाह थाना आसपुर देवसरा शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज