जामताली की राजनीति मे एक बार फिर प्रधान प्रमोद दुबे का जलवा हुआ कायम,भारी जनसमर्थन के साथ प्रधान समर्थित मंजू देवी बनी जामताली की कोटेदार,367 के विशाल जनसमर्थन से विजई हुई मंजू देवी जामताली में जश्न का माहौल,सीओ की निगरानी मे सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रही भारी फोर्स,भारी विरोध आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई कोटा चयन की बैठक सम्पन्न,

जामताली की राजनीति मे एक बार फिर प्रधान प्रमोद दुबे का जलवा हुआ कायम,

भारी जनसमर्थन के साथ प्रधान समर्थित मंजू देवी बनी जामताली की कोटेदार,

367 के विशाल जनसमर्थन से विजई हुई मंजू देवी जामताली में जश्न का माहौल,

सीओ की निगरानी मे सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रही भारी फोर्स,

भारी विरोध आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई कोटा चयन की बैठक सम्पन्न,
प्रतापगढ़ जनपद के विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जामताली में दिनांक 28 मार्च दिन शनिवार को उप जिलाधिकारी रानीगंज के पत्रांक संख्या 895 एवं खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ के पत्रांक संख्या 837 के आदेश के अनुक्रम में सचिव आवास के सामने जामताली में शनिवार को उचित दर विक्रेता कोटा चयन की खुली बैठक ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दो आवेदन पत्र आए। जिसमें आवेदकों के समर्थकों को उनके सामने खड़ा कराया गया। जिसमें मंजू देवी पत्नी अमित कुमार के समर्थन में 416 लोग और उमेश सिंह पुत्र माता दीन सिंह के पक्ष में समर्थकको की संख्या 49 रही। इस तरह मंजू देवी पत्नी अमित कुमार 367 समर्थकों से विजयी घोषित की गई। और मंजू देवी पत्नी अमित कुमार को ग्राम पंचायत जामताली को उचित दर विक्रेता कोटेदार हेतु चयनित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ रानीगंज की निगरानी मे भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी शिवकुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अंकित सिंह,एडीओ आईएसबी ज्ञान प्रकाश पांडेय एडीओ ओमप्रकाश पांडेय, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र प्रताप, अमित साहू, मत्स्येंद्र वर्मा, अभिषेक यादव, अबरार अहमद, सुभाष पटेल, राकेश दत्त मिश्र, विवेक त्रिपाठी, शिवम दुबे, महेश मिश्र, राधा कृष्ण मिश्र, शालिक राम, करम चंद्र, दिलीप ,दिनेश, मनोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे एवं कोटेदार मंजू देवी ने जामताली के जनता जनार्दन के प्रति बहुत-बहुत आभार ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज