हाईवे 731 पर पिता-पुत्र से मारपीट, फोर व्हीलर सवार हमलावर फरार

हाईवे 731 पर पिता-पुत्र से मारपीट, फोर व्हीलर सवार हमलावर फरार
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग 731 पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार पिता-पुत्र के साथ फोर व्हीलर सवार हमलावरों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के थाना करौदी क्षेत्र के खालिसपुर गोपालपुर निवासी रवि शंकर पांडे अपने पुत्र जयेश पांडे के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नगर पंचायत ढकवा पूरा गांव के पास हाईवे 731 पर पहुंचे, तभी एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार सवार 4-5 लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और ढकवा चौकी इंचार्ज अवध राज यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदा भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल हो रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज