वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पट्टी पुलिस की कार्रवाई,दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी को घर से दबोचा

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पट्टी पुलिस की कार्रवाई,

दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी को घर से दबोचा
प्रतापगढ़। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पट्टी के उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल मय हमराह कांस्टेबल पंकज यादव द्वारा मु0अ0सं0 45/03 धारा 498ए, 306, 201 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त अरविंद कुमार पुत्र रामखिलावन निवासी अशोकपुर पूरे सुखचैन, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने तथा साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस टीम में शामिल:उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल एवं कांस्टेबल पंकज यादव, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज