एएनएम सेंटर के रास्ते पर दबंग का कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश,दर्जन भर से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाने की मांग,

एएनएम सेंटर के रास्ते पर दबंग का कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश,

दर्जन भर से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाने की मांग,
पट्टी । तहसील क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत जयसिंहगढ़ गांव में एएनएम सेंटर जाने वाले सार्वजनिक संपर्क मार्ग पर दबंग द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक वर्ष से मार्ग के बीचों-बीच सीमेंट के पिलर गाड़कर उस पर तार बांध दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता न केवल लगभग दो दर्जन घरों के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है, बल्कि इसी मार्ग से एएनएम सेंटर तक पहुंचा जाता है। रास्ता बंद होने के कारण मरीजों व महिलाओं को खेतों के मेड़ों से होकर केंद्र तक जाना पड़ रहा है, जिससे भारी असुविधा हो रही है।बुधवार को गांव के संतोष सिंह, समलेश सिंह, सुशील सिंह, बहादुर सिंह, आनंद सिंह, कुलदीप सिंह, उमेश बहादुर, महेंद्र प्रताप, राजेंद्र सिंह, देवी प्रसाद, मिठाई लाल शुक्ला, जगदीश प्रताप सिंह सहित दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर उन्हें जिला प्रशासन की शरण लेनी पड़ी।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने थाना कंधई को तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह का कहना है कि उन्हें अभी आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है, आदेश मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता खाली कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज