आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सेतापुर गांव निवासी रामराज चौरसिया (50) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे। बुधवार दोपहर उनका भाई राम फकीर चौरसिया गांव के बाग में गया, जहां उसने देखा कि रामराज बांस की कोट में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटके हुए हैं।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भाई राम फकीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। घटना के बाद मृतक की वृद्ध मां सोनबरसा का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज