मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण, छात्राओं ने स्वागत गीत से बांधा समां

मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण, छात्राओं ने स्वागत गीत से बांधा समां
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने फीता काटकर प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया।लोकार्पण के पश्चात कार्यक्रम का अगला चरण विद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ, जहां अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण में सराबोर हो गया।
इसके साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, श्याम शंकर मिश्र भगवान दास मिश्र राजेश्वरी प्रसाद खरे महेंद्र शुक्ला उमापति पाल प्रशस्त तिवारी पंकज तिवारी प्रोफेसर अखिलेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही एनसीसी विभाग के एएनओ सुरेश चंद्र मिश्र, प्रभारी निलाभ मिश्र, प्रमोद दूबे, राजेश दूबे, बुदुल सिंह उमाकांत तिवारी विनोद मिश्रा अमित बरनवाल समेत क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रधानाचार्य जी को पुष्प गुच्छ के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र मिश्र जी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने किया

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज