पिता-पुत्र की पिटाई में एक नामजद सहित पांच पर केस, जांच शुरू
पिता-पुत्र की पिटाई में एक नामजद सहित पांच पर केस, जांच शुरू
आसपुर देवसरा सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला निवासी रविशंकर पांडेय ने कार सवार दबंगों के खिलाफ थाना देवसरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रविशंकर पांडेय के अनुसार, वह अपने पुत्र जयस पांडेय के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वे ढखवा बाजार के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार सवार चार से पांच लोग वाहन से उतर आए और बिना किसी कारण के दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बीच बाजार हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के जुटने पर किसी तरह दोनों को हमलावरों के चंगुल से बचाया गया।रविशंकर पांडेय ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक को वह पहचानते हैं, जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी आकाश पांडेय है, जबकि अन्य लोग अज्ञात हैं।घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Comments
Post a Comment