घर में घुसकर चाचा-भतीजी की पिटाई, तोड़फोड़ का आरोप; पुलिस से शिकायत

घर में घुसकर चाचा-भतीजी की पिटाई, तोड़फोड़ का आरोप; पुलिस से शिकायत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना में चाचा-भतीजी दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार सदहा गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर के बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। विरोध करने पर आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपने बेटों व अन्य सहयोगियों को बुला लिया।पीड़ित का आरोप है कि सभी लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी भतीजी प्रीति को भी आरोपियों ने लाठी से मारकर बेहोश कर दिया। जान बचाने के लिए जब पीड़ित घर के अंदर भागे तो आरोप है कि हमलावर घर में घुस गए और वहां भी मारपीट के साथ तोड़फोड़ की।
घटना में अशोक कुमार व उनकी भतीजी को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के बाद पीड़ित शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज