पट्टी में गूंजा धर्मध्वनि का घोष: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, ऐतिहासिक आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल

पट्टी में गूंजा धर्मध्वनि का घोष: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, ऐतिहासिक आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल

पट्टी।उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का पट्टी क्षेत्र में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक आगमन हुआ। शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
चांदा बाज़ार में शंकराचार्य जी के स्वागत के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। जयघोष, पुष्पवर्षा और भक्तिमय नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन भावविभोर नजर आए।
चांदा बाजार से जलपा नहर पुल होते हुए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कथा स्थल भवसरनपुर (सैफाबाद) पट्टी पहुंची। यहां श्री रमाकांत पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विधिवत पादुका पूजन संपन्न कराया गया। आयोजन में प्रदीप पांडेय व संदीप पांडेय सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
मंच पर आगमन के उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पाराशर जी महाराज ने शंकराचार्य जी का अभिनंदन किया। इसके बाद शंकराचार्य जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने उद्बोधन में उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य को रेखांकित करते हुए गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बताते हुए उनके संरक्षण के लिए जन-जन से जागरूकता और आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात शंकराचार्य जी अंबेडकर नगर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर दंडी सन्यासी स्वामी अप्रमेय जी, महामंडलेश्वर अमृषानंद जी, नरोत्तम पारीक जी सहित सैकड़ों संत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विनोद पांडेय, शैलेन्द्र योगिराज सरकार, संदीप पांडेय, प्रदीप पांडेय, राजा सक्षम सिंह ‘योगी’, शिवेंद्र सिंह ‘राना’, बिंदेश्वर पाठक ‘बिंदु’, सीताराम पांडेय, बबलू पांडेय, अनुज प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह ‘राज’, अभय सिंह, सत्यम तिवारी, उदय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की जानकारी शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज