पड़ोसियों पर महिलाओं की पिटाई व अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस से शिकायत

पड़ोसियों पर महिलाओं की पिटाई व अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस से शिकायत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में महिलाओं के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सदहा गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि बीते 26 मार्च की रात करीब 8 बजे उसके पड़ोसी एकजुट होकर उसके घर पर चढ़ आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी ननद को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट की।पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने ननद के साथ अश्लील हरकत की तथा उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। किसी तरह शोर मचाकर पीड़िता ने अपनी और ननद की जान व इज्जत बचाई।
घटना के बाद पीड़िता ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज