रामपुर खंगाल में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज

रामपुर खंगाल में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। जनपद के रामपुर खंगाल गांव में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी दुर्गेश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मार्च को वह अपने परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखे बर्तन, राशन समेत अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित के वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मामला प्रथम दृष्टया सही पाया।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज