पट्टी: मेधावी छात्रा की सफलता पर घर में बधाइयों का तांता

पट्टी: मेधावी छात्रा की सफलता पर घर में बधाइयों का तांता
पट्टी। क्षेत्र के मंगरौरा बाजार स्थित सी.एस. पब्लिक मेमोरियल स्कूल में कक्षा-1 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रवी सोनी ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रवी सोनी की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।प्रवी सोनी के पिता प्रदीप सोनी, जो भाजपा के युवा नेता व समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनकी पुत्री की सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों का घर पर बधाई देने के लिए तांता लग गया। लोगों ने प्रवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उसके परिश्रम और लगन की सराहना की।इस अवसर पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटी कक्षा में ही इस तरह की उपलब्धि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज