मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुकवाया

मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुकवाया
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में अमरगढ़ से पहलमापुर मढ़रा मऊ होते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर डाली गई गिट्टियां हल्के दबाव में ही उखड़ जा रही हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।गांव निवासी प्रेमचंद दुबे ने बताया कि यह सड़क लगभग 10 गांवों के आवागमन का मुख्य मार्ग है और इसके निर्माण के लिए करीब 36 लाख रुपये का टेंडर पास हुआ है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है।रविवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। प्रदर्शन में राजकुमार, दिनेश, नीरज, राहुल, गिरजा शंकर, अमित, राम कैलाश तिवारी, महेंद्र प्रताप, हिमांशु, अंकित, विजय, रोहित, विवेक, सूरज, आदित्य, अखिलेश, रमेश सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जाएगा, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज