तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत,घर के सामने खेल रहा था अर्पित, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम,सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा ,
तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत,
घर के सामने खेल रहा था अर्पित, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम,
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा ,
पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।रमईपुर नेवादा निवासी विजय शंकर पटेल का पुत्र अर्पित पटेल (4) सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव की सड़क से गुजर रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।चिकित्सक डॉ. रणविजय सिंह के अनुसार, बच्चे को अत्यधिक गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका।मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment