विद्यालय जा रहे छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मासूम समेत तीन घायल
विद्यालय जा रहे छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मासूम समेत तीन घायल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतपुर गांव से शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मनैतपुर गांव निवासी सोहम सिंह (20) और दीपांशु सिंह (21) अपने साथ आस्था सिंह (10) को लौवार गांव स्थित एक विद्यालय में छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। सुबह के समय जैसे ही वे लौवार गांव के समीप पहुंचे, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि तीनों संभल नहीं सके और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को निगरानी में रखा है।सीएचसी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को हल्की व मध्यम चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment