हवाई फायरिंग कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम बरामद

हवाई फायरिंग कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम बरामद
पट्टी।प्रतापगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हवाई फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार जिंदा देसी बम बरामद किए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, थाना पट्टी क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी किराना दुकान पर बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात युवक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उसके भाई अमित के बारे में पूछताछ की, दुकान का सामान फेंककर नुकसान किया और ₹10,000 की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के पीछे पुराने विवाद का हवाला देते हुए ध्रुव तिवारी व उसके साथियों पर आरोप लगाया था।इस मामले में थाना पट्टी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुकरा नहर तिराहे के पास से हर्षित सिंह (27 वर्ष) निवासी ग्राम दुकरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चार जिंदा देसी बम बरामद हुए।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, उसके कब्जे से मिली मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित यादव, उपनिरीक्षक शुभम सिंह, कांस्टेबल हरिकेश पाल और विपिन यादव शामिल रहे।पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज