एसपी प्रतापगढ़ ने फरियादी से अभद्रता करने वाले पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज अजय अंचल को किया लाइन हाजिर



एसपी प्रतापगढ़ ने फरियादी से अभद्रता करने वाले पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज अजय अंचल को किया लाइन हाजिर 
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहता है। पखवाड़ा भरपूर उसे यह फोन पर ज्ञात हुआ कि उसके घर में चोरी हो गई। आने के बाद उसे शक था कि आसपास के कुछ युवक जो नशा करते हैं उन लोगों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से बर्तन गहने नगदी व राशन समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जिसकी नामजद शिकायत उसने कर दी। आरोप है कि पुलिस द्वारा जांच के नाम पर उसे दौड़ाया जाता रहा। मंगलवार की शाम जब वह अपनी पत्नी के साथ शिकायत की बाबत चौकी पर पूछताछ करने गया तो आरोप है कि उसे देखते ही चौकी इंचार्ज उसे गालियां देना शुरू कर दिया। उसे कालर पड़कर चौकी से धक्का देकर बाहर भगा दिया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। वायरल वीडियो कल एसपी प्रतापगढ़ ने बुधवार को संज्ञान में लेते हुए दोपहर करीब 11:30 बजे पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज अजय आंचल को लाइन हाजिर कर दिया। शिकायतकर्ताओं से विवाद का चौकी इंचार्ज अजय आंचल का पुराना नाता रहा है। आसपुर देवसरा थाने में तैनाती के दौरान रामपुर बावरिया गांव में शिकायतकर्ता से उनकी मारपीट हो गई थी। जिसमें आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी वर्दी तक फाड़ डाली थी। फिलहाल पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज को एसपी प्रतापगढ़ ने लाइन हाजिर कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज