करंट का करारा झटका: बिना शटडाउन चढ़े लाइन पर, झुलसा लाइनमैन,लापरवाही या मजबूरी? बिजली विभाग पर उठे सवाल, हालत गंभीर,

करंट का करारा झटका: बिना शटडाउन चढ़े लाइन पर, झुलसा लाइनमैन,

लापरवाही या मजबूरी? बिजली विभाग पर उठे सवाल, हालत गंभीर,
पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीथापुर गांव में बिजली का तार दुरुस्त करते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, अकारीपुर गांव निवासी संविदा सहायक लाइनमैन श्याम दत्त तिवारी (पुत्र स्व. लक्ष्मी नारायण तिवारी) पीथापुर गांव में बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।चर्चा है कि लाइनमैन बिना शटडाउन लिए ही लाइन पर काम कर रहे थे, जो सीधे तौर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी को दर्शाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह लापरवाही किसकी है—लाइनमैन की या विभागीय दबाव की?इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर होना चाहिए, नहीं तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज