धूई गांव में पुआल फेंकने के विवाद में मारपीट, युवती समेत तीन घायल
धूई गांव में पुआल फेंकने के विवाद में मारपीट, युवती समेत तीन घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धूई गांव में पुआल फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी दुर्गावती पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी उनके घर के पास पशु चारे का पुआल फेंक रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।बताया गया कि शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी बेटी तनु और बेटा प्रिंस को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। जान बचाने के लिए जब परिवार के लोग घर के अंदर गए तो आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की।
घटना में तनु को गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार कराया गया। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे पीड़ित परिवार पट्टी कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
Comments
Post a Comment