दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, एक नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, एक नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी आशीष श्रीवास्तव पुत्र रामचंद्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे बाइक से आए 6-7 युवक अपनी गाड़ियां कुछ दूरी पर खड़ी कर उसकी दुकान की ओर बढ़े और अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उस समय वह दुकान के अंदर मौजूद था। आरोप है कि हमलावरों ने उसे लक्ष्य बनाकर भी फायर किया, लेकिन अंदर होने के कारण वह बाल-बाल बच गया।फायरिंग के बाद हमलावर दुकान तक पहुंचे और वहां रखे सामान में जमकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना पर पट्टी कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर सौराई गांव निवासी ध्रुव तिवारी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाल आनंदपाल भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रंगदारी, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Comments
Post a Comment