आपसी विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, घायल पिता ने पुलिस से लगाई गुहार,लाठी-डंडों से हमले का आरोप, शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

आपसी विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, घायल पिता ने पुलिस से लगाई गुहार,

लाठी-डंडों से हमले का आरोप, शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में आपसी पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक पुत्र ने अपने ही पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।सैफाबाद बाजार निवासी हदीस ने मंगलवार को करीब 3:30 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर उसका अपने पुत्र से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने गुस्से में आकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।घायल अवस्था में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में चौकी प्रभारी योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज