भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बाबा बेलखरनाथ धाम एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न

भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बाबा बेलखरनाथ धाम एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न
प्रतापगढ़।बाबा बेलखरनाथ धाम एकेडमी, लौवार पट्टी में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास, भव्यता एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी पूणेद्र मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि करुणा शंकर मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पूणेद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि करुणा शंकर मिश्र ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कैलाश मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अभिभावकों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज